ChhattisgarhRaipur

CG BREAKING : रायपुर के GST भवन में CBI का छापा ! रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए दो अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी को दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने GST के दो अधिकारियों भरत सिंह और विनय राय को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने एक कारोबारी से 45 लाख रुपयों की मांग की थी। जिसकी सूचना पर सीबीआई ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कारोबारी को 5 लाख रुपये केमिकल लगाकर दिया। इसके बाद अधिकारियों को देने के लिए कहा। इस तरह सीबीआई ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत के पैसों का होता था बंदरबांट

पूछताछ में आरोपियों ने सामने से कबूल किया रोजाना जीएसटी में रिश्वत के तौर पर लाखों की रकम आती है। यह रकम सभी अधिकारी-कर्मचारियों में बांटी जाती है। फिलहाल सीबीआई आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!