ChhattisgarhRaipur

CG Weather : छत्तीसगढ़ में 3 दिनों में तीन डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा, गर्मी से मिलेगी राहत,अधिकतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

Related Articles

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर है। इन दिनों तापमान में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो रही है, लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आज गुरुवार यानी छह फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहा। अभी मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इस बीच रात का पारा एक से तीन डिग्री तक नीचे जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं उत्तर और मध्य भागों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर दक्षिण भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में इन दिनों नमी हवाओं का आगमन खत्म हो चुका है। इससे मौसम साफ है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में लगभग अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इससे प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि अब तीन दिनों में प्रदेश के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म बालोद जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 13 डिग्री दर्ज किया गया। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!