ChhattisgarhKorba

CG : दो नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा

 कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, इस दौरान ये हादसा हो गया। मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच होगी। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए हैं। उन्हें तुंरत तुमान के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना से गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों लड़कियां पानी में डूबी हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!