Chhattisgarh

कोंडागांव से महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पुलिया से गिरी, एक ही परिवार के दो लोगों की हुई मौत, चार घायल

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में शनिवार को प्रयागराज में महाकुंभ जा रही एक कार के पुलिया से गिर जाने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरगांव गांव के पास सुबह करीब 6.45 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेंगलुरू से एक परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, कार के चालक ने मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर एक छोटी पुलिया से नीचे गिर गई और एक पेड़ से जा टकराई। अधिकारी ने बताया, “दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।” एक राहगीर ने एम्बुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!