BijapurChhattisgarh

Naxalites surrender: सुकमा और बीजापुर में 10 हार्डकोर इनामी न​क्सिलयों ने किया सरेंडर,32 लाख का था इनाम, टेकलगुड़ा घटना में शामिल थे माओवादी

सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी है. इसी क्रम में सुकमा में एक नक्सली दंपति समेत 7 हार्डकोर ,माओवादियों ने सरेंडर किया है। जिन पर कुल 32 लाख का इनाम था। इनमें दो पुरुष और एक महिला नक्सली पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। SP किरण चव्हाण के समक्ष इन्होंने सरेंडर किया है। ये नक्सली 2021 में टेकलगुड़ा घटना में शामिल थे। बता दें कि इस घटना में 22 जवान शहीद हुए थे।

इधर बीजापुर में गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत पीड़िया आरपीसी के 01-01 लाख रूपये के 02 ईनामी माओवादी सहित कुल 03 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन लोगों ने संगठन के विचारों से मोहभंग और निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान आत्मसमर्पित माओवादियों ने कहा कि वे समाज के मुख्यधारा में जुड़कर स्वच्छंद रूप से पारिवारिक जीवन जीना चाहते हैं। DSP बीजापुर शरद जायसवाल ने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादी प्रतिबंधित संगठन में डीएकेएमएस अध्यक्ष, जनताना सरकार अध्यक्ष एवं मिलिशिया सेक्शन प्लाटून डिप्टी कमाण्डर के पद पर कार्यरत थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!