Chhattisgarh

सुकमा वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल सस्पेंड,तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में अनियमितता मामले में हुई कार्रवाई

Related Articles

सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सुकमा वनमंडल के वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 2021 और 2022 में तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में अनियमितता पाए जाने के बाद की गई है

सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में IFS अधिकारी अशोक कुमार पटेल की संदेहास्पद भूमिका सामने आई थी। अनियमितता के चलते सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया। निलंबन की अवधि के दौरान पटेल को वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में नियुक्त किया गया है।

सरकार ने तेंदूपत्ता बोनस भुगतान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जल्द ही मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!