ChhattisgarhRaipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर, विधायकों को करेंगी संबोधित

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।

Related Articles

यात्रा कार्यक्रम:
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 08:30 बजे राष्ट्रपति भवन से रवाना होकर 08:45 बजे पालम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। वहां से 08:55 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगी और 10:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी।

इसके बाद वे 10:45 बजे एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी और 11:05 बजे वहां पहुंचेंगी। विधानसभा में 11:15 बजे से उनका कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें वे पौधारोपण करेंगी, विधायकों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाएंगी और फिर उन्हें संबोधित करेंगी।

12:00 बजे, राष्ट्रपति विधानसभा से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 12:30 बजे वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!