रायपुर में सड़क हादसों पर फूटा गुस्सा, तेलीबांधा चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने आम जनता का धैर्य तोड़ दिया है। इसी के चलते गुरुवार को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में तेलीबांधा चौक पर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। हाल ही में एक युवती की सड़क दुर्घटना में मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्का जाम किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
-
Was bietet das Live Casino im Dolly Casino?November 15, 2026
-
Lunubet VIP-Programm mit fünf Stufen und persönlicher BetreuungNovember 10, 2026
विकास उपाध्याय ने कहा कि तेलीबांधा क्षेत्र में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने मानक स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
उपाध्याय ने पूर्व की कई गंभीर घटनाओं का भी ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे एक अनियंत्रित वाहन ने तीन लोगों को कुचल दिया था, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं सालासार चौक पर भी एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो चुकी है।
उन्होंने “ट्रिपल इंजन की सरकार” पर आरोप लगाया कि वह सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। उपाध्याय ने कहा कि चालानी कार्रवाई से ज़्यादा ज़रूरत गति नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन की है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ भर में हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और बताया कि 2024 में 14,853 सड़क हादसों में 6,752 लोगों की जान गई, जबकि 12,573 घायल हुए। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की असफलता बताया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने एक सुर में मांग की कि सरकार तुरंत सड़क सुरक्षा उपाय लागू करे, ताकि और मासूम जानें न जाएं।
रायपुर सड़क हादसे अब जन आंदोलन का रूप लेते दिख रहे हैं।