ChhattisgarhRaipur

कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की पदयात्रा शुरू, भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद- मोहन मरकाम

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 कि.मी. तक की पदयात्रा शुरू हुई। यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। पदयात्रा के पूर्व राहुल गांधी ने श्री पेरंबदूर में स्व. राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना सभा में भाग लिया उसके बाद तिरूवल्लपुर मेमोरियल विवेकानंद मेमोरियल, कामराज मेमोरियल भी गये शाम 5 बजे से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी यात्रा में शामिल हुये।

Related Articles

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा की देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कॉंग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है।आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा की जरूरत है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!