ChhattisgarhRaipur

CG – चाकूबाजी से फिर दहला उठी राजधानी : युवक को सड़क पर दौड़ाकर मारा, चार नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्पीकर हाउस के पास चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात को चार नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया है। दरअसल, एक युवक अपनी कार से स्पीकर हाउस के पास से जा रहा था। इसी दौरान चार नाबालिग लड़कों ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

वारदात के बाद आरोपी फरार

कार को टक्कर मारने के बाद चारों लड़के कार चालक से विवाद करने लगे और कुछ देर बाद बहस करते हुए उसे सड़क पर दौड़ाकर चाकुओं से वार कर दिया। नाबालिगों ने युवक की पीठ और कंधे पर चाक़ू से हमला किया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद चारो नाबालिग मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button