ChhattisgarhRaipur

डिप्टी सीएम ने कहा सरकार नक्सलियों से बातचीत को तैयार, लेकिन माओवादियों को आगे आना होगा

रायपुरः छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि सरकार माओवादियों से बातचीत के लिए तैयार है बशर्ते नक्सली खुद बातचीत के लिए आगे आएं। रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य और केन्द्र की सरकार नक्सलियों से बातचीत करेगी लेकिन जब वे खुद बातचीत के लिए आगे आएं। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि माओवादी हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़े और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और पैकेज का लाभ उठाए।
गौरतलब हो कि पिछले दिनों माओवादियों की ओर से माओवादी रूपेश की ओर से सरकार के साथ बातचीत की पेशकश की गई थी और सरकार से माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को रोकने की अपील की गई थी। लेकिन सरकार ने अभियान नही रोका और इस दौरान माओवादियों के सेन्ट्रल कमेटी के महासचिव समेत कई बड़े नेताओं को मार गिराया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!