ChhattisgarhRaipur

CM साय आज दोपहर कोरबा दौरे पर होंगे रवाना

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ आयोजित अभियान कार्यक्रम में भी होंगे शामिल। इसके बाद सीएम साय दोपहर 1 बजे कोरबा रवाना होंगे। सीएम साय कोरबा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 जून को कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार से अधिक लागत की 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

इन विकास कार्यों में 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार से अधिक राशि के 16 कार्यों का लोकार्पण एवं 199 करोड़ 77 लाख 71 हजार से अधिक राशि की 50 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री साय रिस्दी पुलिस लाइन के पास नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!