ChhattisgarhRaipur

POLITICS : रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्षद डॉ. सीमा साहू ने थामा भाजपा का दामन

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। वार्ड क्रमांक 28 वीआईपी नगर से कांग्रेस की पार्षद और एमआईसी सदस्य डॉ. सीमा साहू ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सांसद विजय बघेल के निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मौजूद रह

इससे पहले भी कांग्रेस के चार पार्षद पार्टी से असंतुष्ट होकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सीमा साहू ने भी पार्टी और खासकर महापौर शशि सिन्हा के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई थी।

महापौर पद की दौड़ में थीं प्रबल दावेदार

डॉ. सीमा साहू को महापौर पद की प्रबल दावेदार माना जा रहा था, क्योंकि यह पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला के लिए आरक्षित था। उनके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से पारिवारिक संबंध भी थे, जिससे उन्हें टिकट मिलने की प्रबल संभावना मानी जा रही थी। लेकिन पार्टी ने शशि सिन्हा को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया और वे विजयी हुईं।

महापौर से नाराजगी बनी कारण

सीमा साहू ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि महापौर को एमआईसी मेंबर्स और पार्षदों को साथ लेकर चलना चाहिए था, लेकिन उसमें कमी रही। उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से पहले भी कई पार्षद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

रिसाली निगम में कांग्रेस के भीतर बढ़ती असहमति और भाजपा में जा रहे नेताओं का सिलसिला आने वाले समय में नगर निगम की राजनीति को नया मोड़ दे सकता है।


Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!