Chhattisgarh

CRIME : रिश्तेदार ने डेढ़ साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, इस हालत में मिली बच्ची

जशपुर। जशपुर जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की मासूम रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, डेढ़ साल की बच्ची को उसके पिता ने अपने ही रिश्तेदार को गोद में देकर शौचालय चला गया, जिसके बाद बच्ची की रोने की आवाज आई। जब तक पिता शौचालय से निकले, तो आरोपी बच्ची से दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया था।

बच्ची के पिता ने देखा कि बच्ची के गुप्तांग से खून निकल रहा था, तब बच्ची को लेकर बगीचा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!