ChhattisgarhRaipur

CM विष्णु देव साय का संकल्प: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मॉडल राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में कई ऐतिहासिक फैसले लेकर राज्य को समग्र विकास और जनकल्याण की दिशा में नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये ठोस कदम छत्तीसगढ़ को देश का मॉडल राज्य बनाएंगे।

Related Articles

बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार ने गरीबों के सपनों को साकार करते हुए 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी है। किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है और पिछले दो वर्षों का बोनस भी वितरित किया जा चुका है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही, पंचायतों के डिजिटलीकरण के लिए अटल सेवा केंद्रों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाएं सुलभ हुई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले को ₹102 करोड़ की लागत से 48 विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें लोकार्पण और भूमिपूजन दोनों शामिल हैं। उन्होंने 20 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹5 लाख प्रति पंचायत की घोषणा भी की।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दाढ़ी नगर पंचायत में कार्यालय भवन निर्माण के लिए ₹1.25 करोड़ की घोषणा की। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायकगण, बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक सहित कई जनप्रतिनिधि व नागरिक शामिल रहे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!