मुख्यमंत्री ने रायपुर से जबलपुर के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन को दिखाई हरि झंडी

रायपुर और जबलपुर के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आज से रायपुर और जबलपुर के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो रही है। इस नई ट्रेन को रायपुर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से इस ऐतिहासिक पल से जुड़ेंगे।
- Télécharger 1xBet APK iPhone : ce qu’il faut savoirOctober 25, 2026
- OnlyFans Free Viewer Site Guide 2024: Features, Risks & Safe SetupOctober 25, 2026
- Best OnlyFans Pages: Security and Reliability OverviewOctober 25, 2026
- Best OnlyFans Content: What to KnowOctober 25, 2026

यह इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी और इसमें कुल 15 कोच होंगे। इस ट्रेन का उद्देश्य छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे तीन महत्वपूर्ण राज्यों को बेहतर रेल संपर्क से जोड़ना है। नई ट्रेन की समय सारणी पहले ही जारी कर दी गई है, जिससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सुविधा होगी।
इस ट्रेन की शुरुआत से ना केवल यात्रा समय कम होगा बल्कि यात्रियों को अधिक सुविधा और आरामदायक सफर का अनुभव भी मिलेगा। व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिहाज से भी यह ट्रेन बेहद उपयोगी साबित होगी। रेलवे द्वारा यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है।