Chhattisgarh

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा में 2.36 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमि पूजन, पेंड्रा में 4 करोड़ 41 लाख की लागत से बनेगा नालंदा परिसर एवं विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपए देने की घोषणा..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने आज जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने पेंड्रा नगर पालिका परिषद में 2 करोड़ 36 लाख 64 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन किया।

Related Articles

 

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने शिशु मंदिर के पास पेण्ड्रा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के मूर्ति का अनावरण कर उन्हें पुष्प हार पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही अटल परिसर का भी लोकार्पण किया। उसके पश्चात उप मुख्यमंत्री मल्टीपरपज स्कूल स्थिति एसेम्बली हॉल पहुंचे। जहां पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष और उनके साथियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लड्डुओं से तौलकर उनका स्वागत किया।साव ने एसेम्बली हॉल मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा में आयोजित लोकार्पण-भूमि पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बिना किसी आंदोलन एवं संघर्ष के राज्य की सौगात दिया है। छत्तीसगढ़ के लिए सर्वाधिक योगदान बाजपेयी जी का रहा है। उन्होंने हाई कोर्ट, एम्स, विश्वविद्यालय आदि बड़े-बड़े संस्थान दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव में विकास की धारा पहुंचाया है। ऐसे महापुरूष के सम्मान एवं स्मृति में राज्य के सभी निकायों में उनकी प्रतिमा का स्थापना किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक-एक वायदे को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे जब से नगरीय प्रशासन विकास विभाग का दायित्व मिला है तब से नगरीय निकायों का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेरे ही कार्यकाल में गौरेला एवं पेण्ड्रा को नगरपालिका परिषद और मरवाही को नगर पंचायत बनाया गया। स्वच्छता में बड़ी उपलब्धि मिली है, प्रदेश के 6 निकायों को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया हैं। स्वच्छता की दिशा में प्रदेश के 169 निकायों में से 115 का रेकिंग भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नगरों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए शहर विकास योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। इसके तहत बिना किसी भेदभाव के सभी निकायों को राशि प्रदान किया जा रहा है।

4 करोड़ 41 लाख की लागत से बनेगा नालंदा परिसर..

नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधयो की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा को 3 करोड़ रूपए देने की घोषणा की। नगरीय निकाय पेण्ड्रा में आज हुए लोकार्पण कार्यों के अलावा नालंदा परिसर के लिए 4 करोड़ 41 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए निविदा भी आमंत्रित किया जा चुका है। इसके निर्माण से जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण ज्ञानार्जन मिलेगा।

विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री ने मल्टीपरपस स्कूल परिसर पेण्ड्रा में पौधारोपण किया। मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची ने सभा को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने लोकार्पण एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान एवं नगर पंचायत मरवाही के अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया और अपने-अपने निकायों में अधोसंरचना, मूलभूत कार्यों, सौंदर्यीकरण सहित विकास कार्यों के लिए मांग पत्र से अवगत कराया।

उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगरीय निकाय गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा एवं पेण्ड्रा नगर पालिका के उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक एस आर भगत, वनमण्डलाधिकारी ग्रीष्मी चांद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित थे।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!