Chhattisgarh

GPM कलेक्टर ने बदले एसडीएम: ट्रांसफर पर आए प्रशासनिक सेवा के अफसरों को दिया प्रभार..

मरवाही और पेण्ड्रारोड अनुविभाग में अनुविभागीय दण्डाधिकारी नियुक्त..

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- राज्य शासन से तबादला आदेश जारी होने के बाद कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने मरवाही और पेण्ड्रारोड अनुविभाग में नए अनुविभागीय दण्डाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश 30 जुलाई 2025 के द्वारा जीपीएम जिले में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण होने एवं नवीन अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने फलस्वरूप प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यालयीन व्यवस्था के तहत निकिता मरकाम डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सह अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही का प्रभार और विक्रांत कुमार अंचल डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सह अनुविभागीय दण्डाधिकारी पेण्ड्रारोड एवं जिला सत्कार अधिकारी का प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा जाता है।

Related Articles

Back to top button