Chhattisgarh

शांति और विकास की ओर अग्रसर बस्तर, 30 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां 81 लाख रुपए के 20 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने समर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने के पीछे प्रमुख कारणों में बस्तर में विकास कार्यों की तेज रफ्तार शामिल है। बता दें कि, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई नक्सली लंबे समय से पुलिस की नक्सल सूची में शामिल थे और कई बड़ी वारदातों में भी सक्रिय रहे हैं।

वहीं इस पर सीएम साय ने ट्वीट कर कहा कि,’आज बीजापुर में 81 लाख रुपए के 20 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आत्मसमर्पण हमारी सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का परिणाम है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता है, उसी का परिणाम है कि लगातार माओवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं और बड़ी संख्या में वे हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं। बस्तर अंचल में नक्सलवाद कमजोर हो रहा है और बस्तर तेजी से शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। हमारी डबल इंजन की सरकार मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!