ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: झारखंड जेल से दो आरोपियों को रायपुर लाया गया

Raipur: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor Scam) की जांच में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड की जेल में बंद इस घोटाले के दो अहम आरोपी—अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा—को बुधवार देर रात प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाया गया।

दोनों आरोपी रायपुर की चर्चित ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर बताए जाते हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इनका इस घोटाले में बड़ा रोल रहा है। अब इन्हें शुक्रवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि ईओडब्ल्यू कोर्ट से इन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करने की अनुमति मांग सकती है।

सूत्रों के अनुसार, इस पूछताछ में शराब घोटाले से जुड़े कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस रैकेट की पूरी साजिश और पैसों के लेन-देन की परतें खुलेंगी।

छत्तीसगढ़ का यह शराब घोटाला राज्य की राजनीति और प्रशासन दोनों में हलचल मचा चुका है। पिछले कुछ महीनों में ईओडब्ल्यू और एसीबी लगातार इससे जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही हैं और कई बार छापेमारी भी कर चुकी हैं।

फिलहाल, रायपुर में दोनों आरोपियों की पेशी और आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस घोटाले के और बड़े राज सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button