Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: आंगनबाड़ी में पोषण मेला और महिला जागृति शिविर

जशपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें पोषण मेला, महिला जागृति शिविर, बाल मेला और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के रजिस्ट्रेशन शामिल थे। परियोजना पत्थलगांव के सेक्टर करमीटिकरा के आंगनबाड़ी केंद्र पकरीढाप में बाल मेला आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने चित्रकला, छोटा-बड़ा अक्षर पहचान प्रतियोगिता, खेलकूद और खिलौना निर्माण में सक्रिय भाग लिया।

माताओं के लिए पोषण और योजना जानकारी

पुराइनबंध सेक्टर में प्रथम गर्भवती और शिशुवती माताओं को पोषण आहार की जानकारी दी गई। पोषक ट्रैकर ऐप के माध्यम से योग्य माताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रथम गर्भाधान करने वाली 7 आवेदिकाओं के आवेदन पीएम मातृ वंदना योजना के तहत भरे गए। अन्य महिलाओं को भी योजना की लाभकारी जानकारी प्रदान की गई।

कौशल विकास और महिला जागरूकता

दुलदुला विकासखण्ड में परियोजना स्तरीय रजत महोत्सव के तहत कौशल विकास केन्द्र सोकेडीपा में पोषण मेला और महिला जागृति शिविर आयोजित किया गया। महिलाओं को स्थानीय सब्जी, भाजी और व्यंजनों के माध्यम से पोषण लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही सुकन्या समृद्धि और पीएमवीवीवाई योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

यह कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य, पोषण और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित हुआ और रजत महोत्सव को और अधिक सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button