ChhattisgarhRaipur

शनिवार सुबह 13 टंकियों से नहीं होगी जल आपूर्ति, जानें कारण

रायपुर। राजधानी रायपुर जल आपूर्ति शनिवार सुबह प्रभावित रहेगी। नगर निगम जलप्रदाय विभाग ने जानकारी दी है कि शहर की 32 टंकियों में से 13 टंकियों से सुबह पानी सप्लाई नहीं होगी। इसका कारण भाठागांव मेन रोड किनारे से गुजर रही सात पाइपलाइनों में से पांच में लीकेज पाया जाना है। मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार रात को 10 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा, जिसकी वजह से शनिवार सुबह टंकियां भर नहीं सकेंगी।

Related Articles

निगम के जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़ी 1400 एमएम व्यास की एचएस राइजिंग पाइपलाइन में भाठागांव चौक के पास लीकेज मिला है। इस पाइपलाइन की मरम्मत शुक्रवार रात को की जाएगी।

इस मरम्मत कार्य का असर 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट और नया 80 एमएलडी प्लांट से जुड़ी कई टंकियों पर पड़ेगा। इनमें भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडीनगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सद्धू, दलदलसिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा और साथ ही बैरनबाजार नया, देवेंद्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग टंकी शामिल हैं।

इन टंकियों से शुक्रवार शाम को पानी मिलेगा, लेकिन शनिवार सुबह जल आपूर्ति बंद रहेगी। निगम ने बताया कि शनिवार शाम से पानी की सप्लाई सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

रायपुर जल आपूर्ति प्रभावित होने से नागरिकों को असुविधा से बचने के लिए निगम ने पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!