Chhattisgarh

टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त एकत्रित..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को जिला अस्पताल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ब्लड बैंक में युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। इस दौरान लगभग 30 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष सोनी एवं सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष सोनी ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाने का उद्देश्य समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष सोनी (प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस), सिद्धार्थ तिवारी, गुलाब सिंह राज, पुष्पराज सिंह ठाकुर, हर्ष गोयल, निक्की साहू, यश शर्मा, रियांश सोनी, इदरीश अंसारी, अमित सोनी, शाहिद राइन, आलोक शुक्ला, राहुल तिवारी सहित अन्य युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से युवाओं ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!