Chhattisgarh

 पुलिस का बड़ा एक्शन: गली-मोहल्लों में अवैध शराब खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Raipur News :  अभनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवाराम मेहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना और पुलिस की सतर्कता के आधार पर की गई।

पुलिस को 01.03.2026 को सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र अभनपुर के ओवर बीज के पास एक व्यक्ति शराब बेचने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सेवाराम मेहर (48 वर्ष), पिता स्व. बिश्राम मेहर, निवासी ग्राम बेलर, थाना अभनपुर बताया।

35 पौवा देशी शराब जब्त

Raipur News में सामने आया कि आरोपी के पास से काले रंग की थैली बरामद हुई, जिसमें 35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब थी। प्रत्येक पैक 180 मिलीलीटर का था। कुल 6.3 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर गवाहों के सामने जप्ती पत्रक तैयार कर सामग्री को कब्जे में लिया।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मुखबिरों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!