Chhattisgarh

पेंड्रा-गौरेला क्षेत्र में 23 से 28 अक्टूबर तक रोजाना 6 घंटे बिजली रहेगी बंद, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के पेंड्रारोड संभाग द्वारा बिजली लाइनों एवं उपकेंद्रों के आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के लिए 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे संबंधित फीडरों से जुड़े गांवों एवं क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 23 अक्टूबर को 33 केवी पीपरखूंटी फीडर एवं उपकेंद्र, 24 अक्टूबर को 220/132/33 केवी कोटमीकला उपकेंद्र तथा 25 अक्टूबर को करहनी और सेमरदरी फीडरों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

वहीं, 26 अक्टूबर को बछुड़ाडोल, बरगवां, पेंड्रा, सेखवा सहित विभिन्न फीडरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 27 अक्टूबर को गौरेला, अजंनी, सिवनी और दानीकुंडी फीडरों में तथा 28 अक्टूबर को लालपुर, खोडरी, अमास, जिला एवं भमरडीह फीडरों में रखरखाव कार्य प्रस्तावित है।

इन गांवों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

23 अक्टूबर, शुक्रवार: 33 केवी पीपरखूंटी फीडर एवं उपकेंद्र से जुड़े गांव और क्षेत्र।

24 अक्टूबर, शनिवार: कोटमीकला, गोरखेला, पेंड्रा, मरवाही, मरवाही एक्सप्रेस फीडर तथा संबंधित 33/11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्र।

25 अक्टूबर, रविवार: करहनी, मालाडांड, डंडिया, देवगवां, सेमरदरी, नाका और मंगुरा।

26 अक्टूबर, सोमवार: पंडरी, बछुड़ाडोल, कुहारी, चिचगोहना, घुसरिया, चचेडी, मझवानी, सेखवा, भांडी, विशेषरा और कंचनडीह सहित संबंधित क्षेत्र।

27 अक्टूबर, मंगलवार: गौरेला, अजंनी, सिवनी, बघडोली, पथर्री, दानीकुंडी और वैशालीताल से जुड़े क्षेत्र।

28 अक्टूबर, बुधवार: लालपुर, खोडरी, देवारीखुर्द, अमास, पिथमपुर, पड़रिया, जिला, बस्ती, भमरडीह, बरगवां, राजाडीह, सघरतटोला, घोघहर, धनपुर और गुड़ुमदेवरी सहित संबंधित गांव।

बिजली कंपनी की उपभोक्ताओं से अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने ऊर्जा बचाने, अनावश्यक विद्युत खपत से बचने तथा बिजली बिल का भुगतान समय पर करने की भी अपील की है।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!