Chhattisgarh

पेंड्रा में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का शुभारंभ,उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का शुभारंभ आज पेंड्रा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विद्युत विभाग के अधिकारी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका उपाध्यक्ष शरद गुप्ता ने की। कार्यक्रम में विद्युत विभाग की ओर से जेई प्रतिमा पटेल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राकेश जालान ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए राहतकारी साबित होगी। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के घरों की बिजली पुराने बकाया बिल के कारण बंद हो गई थी, उन्हें इस योजना के माध्यम से बड़ी राहत मिलेगी और उनके घरों में पुनः बिजली कनेक्शन चालू किया जा सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आम जनता को राहत पहुंचाना और हर घर तक बिजली की सुविधा सुनिश्चित करना है। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिजली बिलों का भुगतान आसान किस्तों में करने का अवसर मिलेगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में पेंड्रा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सरकार की इस पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में जेई प्रतिमा पटेल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!