Chhattisgarh

फेसबुक के माध्यम से बच्चो के अश्लील वीडियों वायरल करने वाला 01 आरोपी चढ़ा पुलिस के चढ़ा हत्थे

जांजगीर-चांपा | भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एंव बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है। तुलेश्वर चंद्रा निवासी सलनी द्वारा द्वारा फेसबुक के माध्यम से नाबालिक बच्चो से संबंधित अश्लील वीडियों अपलोड करना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 127/22 धारा 67बी सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम पंजीबध्द किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर जैजैपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर आरोपी तुलेश्वर चंद्रा उम्र 35 वर्ष निवासी सलनी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने एवं अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से मोबाईल एवं सीम बरामद किया गया।

आरोपी तुलेश्वर चंद्रा उम्र 35 वर्ष निवासी सलनी को दिनांक 16.08.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक डेरहाराम टंडन, प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, आर. सुरेश कुर्रे एवं राजेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!