Chhattisgarh

स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 1 युवक की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने रही है। जहाँ स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि लड़की समेत तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। टक्कर इतनी भयंकर कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए है।

Related Articles

जानकारीके मुताबिक हादसा आज सुबह करीबन 7 बजे के आसपास जांजगीर-पामगढ़ के मुख्यमार्ग पर हुई है। मुड़पार निवासी पूर्वा खांडेकर ट्यूशन के लिए स्कूटी से पामगढ़ आ रही थी। वहीं सामने से कुटरा निवासी तीन युवक बाइक पर पामगढ़ से कुटरा की ओर जा रहे थे तभी भदरा के पास दोनों गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां बाइक चालक सागर कश्यप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, छात्रा पूर्वा खांडेकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। घायल बजना कश्यप 20 साल और चंद्रमणि कश्यप 22 साल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!