ChhattisgarhRaipur

जगदलपुर में जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर 10 लाख की ठगी, रिटायर कर्मचारी शिकार

ठगी का शिकार बने रिटायर कर्मचारी

जगदलपुर से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रिटायरमेंट के बाद जमा पूंजी भी धोखेबाजों के निशाने पर आ गई। बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम भिरलिंगा में रहने वाले 64 वर्षीय हरिनंदन सिंह से जमीन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी की गई।

कैसे हुआ धोखा?

जानकारी के अनुसार, लालबाग निवासी हरिनंदन सिंह नौकरी से रिटायर होने से पहले जमीन खरीदना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात बोरपदर निवासी बैधनाथ ठाकुर से हुई। आरोपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बयागुड़ा टोल नाका के पास तीन एकड़ नजूल जमीन बिक्री के लिए उपलब्ध है। सौदा तय होने पर हरिनंदन सिंह ने आरोपी दिलीप सांवरा को 7 लाख रुपए ऑनलाइन और 3 लाख रुपए नकद दिए।

सच्चाई सामने आने के बाद दर्ज हुई शिकायत

रिटायरमेंट के बाद हरिनंदन सिंह को पता चला कि वही जमीन पहले से किसी और को बेची जा चुकी है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप सांवरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहीं, सह-आरोपी बैधनाथ ठाकुर अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button