BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर में शनिचरी मार्केट में आगजनी: बाजार की 18 दुकानें जलकर ख़ाक, दमकल के वाहनों ने बड़ी मशक्क्त से बुझाई आग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार शनिचरी मार्केट में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है।इस आगजनी से मार्केट में मौजूद करीब 18 दुकाने पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। आग की जद में आने वाली दुकानें कॉस्मेटिक, जूता-चप्पल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की थी।

जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने तेजी से दूसरी दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। दुकानदारों ने इस दौरान आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन, नाकाम रहें। सूचना के बाद मौके पर पहुंची संयुक्त दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस आगजनी से व्यापारियों को कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन नहीं किया जा सका है। हालांकि इस घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई यह राहत की बात है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!