Chhattisgarh

33 लाख के ईनामी समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 महिलाएं शामिल

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में 33 लाख रुपए के इनामी समेत 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।

हार्डकोर महिला नक्सली भी सरेंडर

पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 एसीएम, 4 पार्टी सदस्य और 15 अग्र संगठन सदस्य हैं। इनमें से एक PLGA बटालियन की सक्रिय हार्डकोर महिला नक्सली भी शामिल है।

ईनामी नक्सलियों का खुलासा

आत्मसमर्पित नक्सलियों में से

2 नक्सली ₹8-8 लाख के इनामी,

1 नक्सली ₹5 लाख का इनामी,

4 नक्सली ₹2-2 लाख के इनामी,

और 4 नक्सली ₹1-1 लाख के इनामी थे।

कुल मिलाकर ₹33 लाख इनामी नक्सली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

सुरक्षा अभियान और पुनर्वास योजना का असर

सूत्रों के मुताबिक, लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन और सरकार की पुनर्वास नीति व नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!