रायपुर: बॉयज हॉस्टल में लैपटॉप-मोबाइल चोरी, तमिलनाडु के 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके स्थित संध्या रेसीडेंसी बॉयज हॉस्टल में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तमिलनाडु के तीन अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने हॉस्टल के तीन कमरों से मोबाइल फोन, लैपटॉप और दस्तावेज चोरी किए थे।
- Bookmakers hors ARJEL en France – compatibilité mobileOctober 31, 2026
- Wypłacalne kasyna online w Polsce bez weryfikacjiOctober 31, 2026
- Wypłacalne kasyna online w Polsce bez weryfikacjiOctober 31, 2026
- Legalne i wypłacalne kasyna online w PolsceOctober 31, 2026
शिकायतकर्ता शिवनाथ सिन्हा, जो शंकर नगर निवासी हैं और हॉस्टल संचालक हैं, ने 28 जुलाई 2025 को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले 22 लड़कों में से 3 के कमरों से कुल 4 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, पैन, मार्कशीट आदि चोरी हो गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से पुलिस को तीन संदिग्धों की लोकेशन रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में मिली। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेल्लोर (तमिलनाडु) के रहने वाले
सुरेश (30 वर्ष)
सेनमुगम कावेरी (32 वर्ष)
मजूनाथन गणेश गोविंदासामी (29 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके पास से 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद किए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹1.5 लाख आंकी गई है।
रायपुर हॉस्टल चोरी मामले में यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का स्पष्ट उदाहरण है। जांच अब आगे भी जारी है।