ChhattisgarhMahasamund

करोड़ों की प्राचीन मूर्ति के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की बेशकीमती प्राचीन मूर्ति के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मूर्ति की कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की प्रतिमा 10वीं-11वीं सदी की होने की पुष्टि रायपुर पुरातत्व विभाग ने की है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर ओडिशा के अंगुल जिला के मंदिर से दो मूर्ति को चुराकर ले जा रहे थे। इसकी सूचना पर थाना सिंघोडा और सायबर सेल पुलिस की टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। ये लोग मूर्ति चोरी कर इंदौर ले जा रहे थे।

दरअसल, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर शेख आरिफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रांत से आने वाली अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध गतिविधियों और अवैध परिवहन पर नजर रखकर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया है। इसके तहत थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियों और अवैध परिवहन पर नजर रखी हुई थी।

शनिवार को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल ओडिशा बॉर्डर के पास पुलिस पार्टी संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार बरगढ, ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। पुलिस पार्टी को देखकर वाहन को चेक पोस्ट से पहले छोड़कर तस्कर भागने लगे, जिसे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 3 लोगों को पकड़ा। इसमें 1 व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस पार्टी को देख भागने का कारण पूछे जाने पर तीनों युवक टाल मटोल और गोलमोल जवाब देने लगे। जवाबों में भिन्नता और असमानता पाए जाने पर संदेह प्रतीत हुआ, जिसके आधार पर कार की तलाशी ली गई। पुलिस टीम की ओर से वाहन के तलाशी के दौरान पीछे डिक्की से 2 छोटा, बड़ा मूर्ति मिला। बाहर निकालकर देखने पर प्राचाीनकालीन मूर्ति मिला।

इसके संबंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों ने पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 18 सितंबर को इंदौर से ओडिशा जाने के लिए निकले थे। 21 सितंबर को जिला अंगूल ओडिशा के 60-70 किमी आगे पहुंचे, जहां पर एक मंदिर था। उक्त मंदिर में स्थापित छोटा, बड़ा 2 मूर्ति को चोरी कर कार के डिक्की में रखकर वापस इंदौर, मध्यप्रदेश जा रहे थे। पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों के पास से 2 छोटा, बड़ा पद्मपाणी प्रतिमा (बौध्द धर्म से संबंधित मूर्ति), कार और मोबाइल जब्त कर तीनों को गिरफ्तार किया। वहीं फरार आरोपी हासीम खान की पतासाजी की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!