Chhattisgarh

महिला सहित 3 लोगों की मौत, एक घायल…दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला समेत तीन की मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केरा रोड जगमहंत चौक के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक में दो-दो लोग सवार थे, टक्कर इतना जोरदार थी की एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल महिला और एक पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल एक युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घटना में 2 मृतक युवक भडेसर गांव के बताए जा रहे हैं। वहीं मृत महिला बिलाईगढ़ की बताई जा रही है। फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!