ChhattisgarhKawardha

1 करोड़ रुपए कैश के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चिल्फी थाना चेक पोस्ट पर एक करोड़ कैश के साथ चार‌ संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी फरीदाबाद से कैश को ओडिशा ले जा रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर चिल्फी चेक पोस्ट पर आरोपी धरे गए। एक करोड़ कैश का कोई दस्तावेज संदिग्धों के पास मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द खुलासा हो सकता है। मामले में निशांत वैद्य हरियाणा, राहुल रावत हरियाणा, नरेंद्र कुमार सहाय दिल्ली और विपिन सिंह दिल्ली समेत कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!