BilaspurChhattisgarhRaipur

शिव मंदिर विवाद: अशरफ खान सहित 9 गिरफ्तार, पुलिस ने पाया काबू

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शिव मंदिर में हुई अशोभनीय घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुख्य आरोपी अशरफ खान को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हिंसा और आगजनी में शामिल कुल 9 बदमाशों को भी दबोच लिया।

Related Articles

घटना की पृष्ठभूमि

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे अशरफ खान ने शिव मंदिर परिसर में अनैतिक कृत्य किया। यह खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुरानी रंजिश का फायदा उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इन तत्वों ने एक ठेले को तोड़ा और एक अन्य ठेले के साथ बाइक को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अशरफ खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 1355/25 के तहत धारा 299, 296 और 351(2) में मामला दर्ज किया। इसके अलावा इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

मोहम्मद इसराईल, अरमान खान, सलमान खान, सहादत्त खान (छोटू), वैधनाथ यादव, ओमप्रकाश मानिकपुरी (गब्बर), करण यादव (केडी), गौकरण साहू (बोदू) और कैलाश साहू शामिल हैं।

एसएसपी की अपील

एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अशोक नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!