Chhattisgarh
Trending

मशहूर पंजाबी गायक की गोली मारकर हत्या, संगीत जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली। पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद यानी आज पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में तीन अन्य लोग घायल हो गए।फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों को मानसा अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हमला उस समय हुआ जब मूसेवाला और उनके दो दोस्त पंजाब में अपने गांव मानसा जा रहे थे। शुभदीप सिंह सिद्धू एक पंजाबी गायक के रूप में सिद्धू मूसेवाला नाम से लोकप्रिय थे।

बता दे अकाली नेता विक्कू मिददुखेड़ा की हत्या की साज़िश का आरोप सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर था। मूसेवाला अगले सप्ताह गुड़गांव में अपना शो करने वाले थे। मूसेवाला पिछले साल नवंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। और उन्होंने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉ विजय सिंगला ने हराया था। सिंगला मान सरकार में मंत्री थे जिन्हें हाल ही में भ्रष्टचार के आरोप में हटा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!