International

अविवाहित बताकर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 चुरू : पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपित के खिलाफ महिला थाने में आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चुरू के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

Related Articles

महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दी थी कि उसके पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी. महिला के दो बेटे हैं। जिसके साथ वह चुरू में रहती है। दो साल पहले उसकी मुलाकात नागौर जिले के निंबी जोधा निवासी मनोज ढोली से हुई थी.

उसने खुद को अविवाहित बताकर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच पीड़िता को यह भी पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। लेकिन तब तक पीड़िता गर्भवती हो गई। जिसके बाद आरोपित ने मारपीट कर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

दो दिन पहले आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद 8 महीने की गर्भवती महिला अपने दो बच्चों के साथ ठोकर खाने को मजबूर है. वहीं, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!