Aamrapali Romantic Song : आम्रपाली दुबे की हॉट अदाएं देख निरहुआ हुए मदहोश, वीडियो ने मचाया गदर

Dinesh Lal Yadav – Aamrapali Dubey Song : भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और गायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ( Dinesh Lal Yadav urf Nirahua ) अपने सभी गानों से फैंस का दिल लुभा लेते हैं। अब एक बार फिर से दिनेश लाल यादव का गाना यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। इस गाने में दिनेश लाल यादव के संग आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey ) भी नजर आ रही हैं। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी इस गाने में खूब जच रही है।
गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के डांस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी गाना “सामान चुनमुनिया” यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। गाने का धांसू म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। सामान चुनमुनिया” को “अंकुश राजा” की रसीली और मिठास भरी आवाज़ में देखकर आनंदित हो जाइए। प्यारे लाल यादव” के बोल और “ओम झा” के म्यूज़िक में सजनी अपनी गली में बालम को मिलन के लिए बुलाती हैं।
इस वीडियो में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब झलक रही है। आम्रपाली दुबे की हॉट अदाएं देख फैंस भी मदहोश हो गए हैं। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं वहीं निरहुआ भी लाल कलर के जैकेट में नजर आ रहे हैं। दोनों का यह गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह गाना 6 साल पुराना है लेकिन आज भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने में अब तक 17 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने को खूब लोगों ने लाइक और शेयर किया है। गाने में अब तक 30,000 हजार लाइक आ चुकी है। इससे पता चलता है कि गाना कितना ज्यादा वायरल हुआ है।यहां देखें आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का रोमांटिक गाना….