अभनपुर में सफाई व्यवस्था को मिली नई गति, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया नई मशीनों का उद्घाटन

अभनपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तरसेन गहरवारे के नेतृत्व में नगर के विकास को नई दिशा देने के प्रयास तेज हो गए हैं। वर्षों से लंबित कचरा और नाली सफाई मशीनों का शुक्रवार देर शाम विधिवत उद्घाटन किया गया।
-
AUDPlay Casino: Quick Mobile Sessions for Players Who Drop In and OutNovember 26, 2026
-
Bonus 1xbet : guide complet pour l’application mobileNovember 26, 2026
-
Как получить и выгодно отыграть вавада бонусNovember 26, 2026
-
Официальное зеркало Vavada: быстрый и безопасный доступ к слотамNovember 25, 2026
-
1Win Bangladesh security guide – How the platform protects your moneyNovember 25, 2026
नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष उत्तरसेन गहरवारे ने उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी और समस्त वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर सफाई मशीनों को नगर सेवा के लिए समर्पित किया। इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ राजेश तिवारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
सफाई व्यवस्था होगी और बेहतर
नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ये मशीनें काफी पहले उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन अब तक इनका आधिकारिक उद्घाटन नहीं हो पाया था। अध्यक्ष गहरवारे ने कहा कि इन आधुनिक मशीनों के उपयोग से नगर की सफाई व्यवस्था में तेजी और सुधार आएगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अभनपुर को स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने के लिए नगर पालिका पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी। पार्षदों और नगरवासियों का सहयोग इस प्रयास को और सफल बनाएगा।
नगरपालिका प्रशासन के इस कदम से स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे नगर के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।