Chhattisgarh

हादसा: गणेश विसर्जन जुलूस में बोलेरो घुसी, 3 की मौत, 25 घायल

जशपुर / छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, Jashpur Accident में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ग्रामीणों को रौंदते हुए निकल गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों की स्थिति गंभीर

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडाँड़ गांव में हुआ। बोलेरो की टक्कर से कई लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

ड्राइवर की जमकर पिटाई

हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button