Chhattisgarh

एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एम्स रायपुर नौकरी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने युवती से लाखों रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, उसने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता की पहचान दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी रितेश चंद्राकर (26) से हुई थी। आरोपी ने खुद को एम्स रायपुर का कर्मचारी बताया और भरोसा जीत लिया। उसने युवती को नौकरी दिलाने का वादा किया। इसी भरोसे में आकर युवती ने अलग-अलग किस्तों में करीब 6 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने फर्जी जॉइनिंग लेटर भी सौंप दिए, जिससे उसे शक नहीं हुआ।

इसी दौरान आरोपी ने आमानाका थाना क्षेत्र के एक होटल में बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। मानसिक दबाव में रह रही युवती को सच्चाई तब पता चली, जब वह जॉइनिंग लेटर लेकर एम्स पहुंची। जांच में दस्तावेज फर्जी निकले।

इसके बाद पीड़िता ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ठगी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पूछताछ जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!