Chhattisgarh

रायपुर: जेल से फरार ईनामी आरोपी पिंटू यूपी से गिरफ्तार

रायपुर: केंद्रीय जेल से फरार ईनामी आरोपी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर ईनामी आरोपी गिरफ्तार मामले में गंज थाना पुलिस, ACCU रायपुर और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने आरोपी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से मथुरा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत 25 जुलाई 2024 को विशेष न्यायालय ने 15 साल की सजा और 3 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया था। जुर्माना न भरने की स्थिति में 6 साल अतिरिक्त सजा का प्रावधान भी था। अच्छे आचरण के आधार पर उसे रायपुर केंद्रीय जेल से बाहर काम के लिए भेजा गया था, लेकिन इसी दौरान वह फरार हो गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरार होने के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसकी तलाश शुरू की। थाना गंज में अपराध क्रमांक 220/2025 के तहत मामला दर्ज कर लगातार दबिश दी जा रही थी।

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और गोपनीय निगरानी के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। ACCU रायपुर और उत्तर प्रदेश STF के साथ समन्वय बनाकर टीम ने आगरा में घेराबंदी की और आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी एक नहीं चली।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!