Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एलपीजी का पर्याप्त भंडार, घबराने की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री साय

रायपुर :-  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कहा कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि राज्य में एलपीजी के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

साय ने ‘एक्स’ पर कहा, “रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति, नियमित भंडार निगरानी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।” उन्होंने जनता से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करने की अपील की।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!