ChhattisgarhRaipur

बलौदाबाजार आगजनी मामले में प्रशासन एक्शन मोड में ,100 से अधिक उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट और SP ऑफिस में आगजनी की घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को हिलाकर रख दिया है। हालात ऐसे बन गए थे कि अधिकारी कर्मचारी जान बचाने के लिए कार्यालय छोड़कर भाग खड़े हुए। वहीं, अब मामले में प्रशासन एक्शन मोड पर आ गई है। बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी पहचान की जा रही है। फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बन की तैनाती की गई है। साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्थानीय नेताओ और रहवासियों को अलसुबह तक बैठक लेकर शांति बनाए रखने की अपील की है।

बता दें कि बलौदाबाजार में सोमवार को उग्र प्रदर्शन हुआ। उग्र लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। करीब 300 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। साथ ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में कई घायल हो गए। दरअसल, 15 मई की देर रात गिरौदपुरी में किसी ने जैतखाम को नुकसान पहुंचाया था। इसके विरोध में लोग कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जैतखाम को नुकसान पहुंचाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहले ही न्यायिक जांच के निर्देश दे चुके हैं। हालांकि समाज के लोगों का आरोप है कि पकड़े गए लोग असली आरोपी नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button