BilaspurChhattisgarh

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा…शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने की पहल

 बिलासपुर : पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के व्यस्ततम चौक-चौराहों और बाजारों में यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों और वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने सिम्स चौक, गोल बाजार, गांधी चौक समेत प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।

   इस दौरान अवैध रूप से सड़क किनारे विक्रय सामग्री रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके सामान जब्त किए गए, वहीं नो पार्किंग और रॉन्ग साइड में खड़े वाहनों को हटाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अपने वाहनों को निर्धारित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा करें और सुचारू यातायात में सहयोग करे.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!