ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्‍जाम

 रायपुर। CGPSC मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी के लिए जरुरी खबर है। CGPSC की ओर से प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी CGPSC की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें परीक्षा दो पालियों में होगी, प्रथम पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक है। परीक्षा पूर्व में निर्धारित रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग केंद्रों में होगी। इस बार कुल 242 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं।

मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3597 अभ्यर्थियों का चिंहित किया गया है। यह परीक्षा 24 जून से 27 जून तक होगी। कुल सात पेपर होंगे। 24 को सुबह नौ से 12 बजे तक भाषा की परीक्षा होगी। दोपहर दो से पांच बजे तक निबंध का पेपर होगा।

Related Articles

Back to top button