Chhattisgarh

स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में हुआ बदलाव…अब केवल इतने घंटे ही संचालित होंगे केंद्र

 राजिम। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के पहले सप्ताह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं गरियाबंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है ताकि बच्चे स्वास्थ्य और सुरक्षित रह सकें। 8 अप्रैल से 15 जून तक आंगनबाड़ी केंद्र में समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। पहले 9:30 बजे से 3:30 बजे तक आंगनबाड़ी का संचालन होता था। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!