Chhattisgarh

सोने-चांदी के भाव : दो दिन की गिरावट के बाद कीमतों में जबरदस्त उछाल…जानिए आगे क्या होगा

7 नवंबर 2025, शुक्रवार की सुबह सोना और चांदी दोनों के दामों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी लौट आई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना अब ₹1,20,670 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी का भाव ₹1,48,242 प्रति किलो दर्ज हुआ।

Related Articles

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली बाजार में भी सोने की कीमतें ₹600 बढ़कर ₹1,24,700 प्रति 10 ग्राम हो गईं। वहीं, चांदी ₹1,800 की बढ़त के साथ ₹1,53,300 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई।

सोना और चांदी दोनों में बढ़त

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹59 की बढ़त के साथ ₹1,20,522 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी के दिसंबर वायदा अनुबंध में ₹103 की तेजी आई और यह ₹1,47,424 प्रति किलो पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कॉमेक्स (COMEX) पर दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के दाम $3,994.55 प्रति औंस और चांदी $48.05 प्रति औंस पर दर्ज किए गए, जो वैश्विक स्तर पर तेजी का संकेत दे रहे हैं।

आज के प्रमुख रेट (सुबह तक)

चांदी (999 शुद्धता): ₹1,48,242 / किलो

सोना 24 कैरेट: ₹1,20,670 / 10 ग्राम

सोना 22 कैरेट: ₹1,10,534 / 10 ग्राम

सोना 18 कैरेट: ₹90,503 / 10 ग्राम

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!