ChhattisgarhRaipur

इस दिन से शुरू होगी विमान सेवा… रायपुर से सिंगापुर-बैंकाक जाना हुआ बेहद आसान

 छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां अब रायपुर से सिंगापुर-बैंकाक जाना बेहद आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही रायपुर से सिंगापुर-बैंकाक के लिए नई विमान सेवा शुरू होने वाली है। इस सुविधा का बड़ा फायदा पर्यटकों के अलावा व्यापारी वर्ग को भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये विमान सेवा 14 जून से शुरू होने जा रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में लोग सिंगापुर-बैंकाक घूमने जाते हैं और व्यापारियों का भी सिंगापुर-बैंकाक से कनेक्शन है। ऐसे में जब ये फ्लाइट शुरू हो जाएगी तो पर्यटकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा। अभी तक सिंगापुर-बैंकाक जाने वाले लोग कोलकाता या अन्य स्थानों से फ्लाइट पकड़ते थे, लेकिन अब रायपुर से ही फ्लाइट मिल जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!